Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अमिताभ बच्चन से मिले केएस चौहान, देवभूमि के लिए कही खास बात

amithabh bachchan

देहरादून: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर उनको उत्तराखंड पर्यटन और फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक और केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है।

देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य और प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।

अमिताभ बच्चन की फ़िल्म गुड बॉय की शूटिंग पिछले 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है। फ़िल्म की शूटिंग 4 अप्रेल तक उत्तराखंड में होगी। इस फ़िल्म में उत्तराखंड के कई जूनियर कलाकार भी शामिल हैं। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फ़िल्म शूटिंग से पर्यटन का साथ साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें