Big NewsDehradun NewsHighlight

बड़ी खबर : उत्तराखंड सचिवालय में बंपर प्रमोशन

देहरादून : नई सरकार के गठन होते ही उत्तराखंड सचिवालय में बड़े लेवल पर प्रमोशन कर दिए गए हैं। बता दें कि सचिवालय में सात अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को प्रमोशन कर अपर सचिव बनाया गया है तो वहीं उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है तो वहीं अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान, शेर अली, बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें