HighlightRudraprayag News

केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, नहीं बढ़ेगा हेली का किराया,ऐसे करें बुकिंग

केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू हो जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर ये है कि हेली सेवा इस बार पिछले साल के किराए पर ही संचालित होंगी।  नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए 9 ऑपरेटरों का चयन 2 साल पहले कर लिया था। तब टेंडर में ही किराया 3 साल के लिए तय किया गया था। इस कारण मौजूदा साल भी साल 2020 में तय किया गया किराया लागू रहेगा।

बता दें कि पिछले 2 साल कोरोना के कहर के कारण हेलीसेवा कुछ महीनों के लिए संचालित हो पाई। हालांकि इसमे भी यात्रियों की काफी भीड़ रही लेकिन इस बार यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न होने की उम्मीद है। जिस कारण अभी से हेलीसेवा के लिए पूछताछ शुरू हो गई है।

इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रा शुरू होने से करीब एक माह पहले ही सोमवार चार अप्रैल से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि 70% टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस बार यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों के लिए हेलीसेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी कंपनियां टेंडर शर्त के अनुसार इस साल भी पिछले किराए पर ही सेवाएं देंगी। हेलीपैड पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

यहां जाकर करें बुकिंग

ttps://heliservices.uk.gov.in/

एक तरफा केदारनाथ तक किराया

गुप्तकाशी से 7750
फाटा से 4720
सिरसी से 4680

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें