Bjp UttarakhandChampawat NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : साइबर ठगों ने महिला को लगाई चपत, आप भी रहें सावधान

cabinet minister uttarakhand

लोहाघाट: साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठगी के लिए हर दिन नया तरीका खोज निकालते हैं। ऐसा ही एक मामला लोहाघाट में शामने आया है। क्षेत्र में एक महिला से अज्ञात साइबर ठग क ने लगभग ₹100000 का ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने लोहाघाट थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ़ तहरीर दी है।

पुलिस को दी तहरी में कहा है कि 22 फरवरी को अज्ञात साइबर ठग ने फोन कॉल पर उनसे अकाउंट की डिटेल लेकर उनके खाते से 99,500 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरु करवा दी है। मामले की जांच लोहाघाट थाने के एसआई गोविंद सिंह बिष्ट कर रहे हैं। ठगी की शिकार हुई महिला तनुजा भट्ट ने बताया कि 22 फरवरी को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था।

साइबर ठग ने उनसे उनके पिता की सैलरी को उनके खाते में डालने की बात कही। उनसे खाता नंबर और डिटेल मांगी। जिस पर उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को अपने खाते की डिटेल दे दी। उसके बाद उनके खाते से ₹99500 निकाल लिए गए। तनुजा भट्ट ने लोहाघाट पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें