Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कुंजवाल का बड़ा बयान, पार्टी के लिए नहीं, गुट के लिए काम कर रहे थे प्रदेश प्रभारी

कुंजवाल

हल्द्वानी: भाजपा सरकार बना चुकी है। विधानसभा का पहला सत्र भी संप्पन हो चुका है। लेकिन कांग्रेस में अब भी गुटबाजी चरम पर है। कांग्रेस को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। हार की समीक्षा की जा रही है। हार के कारणों को भी तलाशा जा रहा है। कांग्रेस की हार पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के सीनियर लीडर गोविंद सिंह कुंजवाल ने बड़ बयान दिया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंदसिंह कुंजवाल ने दो टूक शब्दों मे साफ कहा की चुनाव के समय उत्तराखंड कांग्रेस 2 गुटों मे बंट गयी थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस के अंदर और दूरिया बढ़ाने का काम किया। यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी एक गुट विशेष के लिए काम कर रहे थे।

कुंजवाल ने कहा कि एक साजिश के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का हराया गया। यही नहीं चुनाव के दौरान जो भी प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी भेजे गये। उन्होंने हरीश रावत और उनके करीबियों को हराने के लिये साजिश रची। इसलिए कांग्रेस के हार के कारणों की समीक्षा कर प्रभारियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें