National

मोदी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी

सरकारी कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने आज लाखों कर्मचारियों को खुशखबरी दी। आपको बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

दरअसल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाया है। इसका लाभ केन्द्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कुल 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है। इससे पहले ये केवल 31 फीसदी था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले महीने अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों को वेतन में डीए का बढ़ा हुआ हिस्सा जुड़कर मिलेगा। महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपये तक के एरियर का लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा कि यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।बता दें कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। सरका ने 7वां पे कमीशन की सिफारिश के मुताबिक DA में तीन फीसदी की वृद्धि की है। इससे कुल महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है। सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें