HighlightNational

दिल्ली के CM केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV-सिक्योरिटी बैरियर तोड़े, हिरासत में तेजस्‍वी सूर्या

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला किया गया है।मीडिया रिपोर्ट्से के अनुसार सीएम आवास के बाहर लगे लगे CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए गए हैं. यही नहीं घर के गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़े गए हैं. इसकी जानकारी दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से दी है.

मनीष सिसोदिया ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के आवास पर हुए हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है. बीजेपी युवा मोर्चा के अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या समेत 50 से ज्‍यादा कार्यकर्ता और नेताओं को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.वहीं पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सि‍सोदिया ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि,  बीजेपी के गुंडे CM केजरवाल के घर पर तोड़फोड़ करते रहे. बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें