Dehradunhighlight

उत्तराखंड: पिता ने 14 साल की बेटी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, यहां का है मामला

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: एक महिला के पति का निधन हो गया। मजबूरन उसनको दूसरी शादी करनी पड़ी। महिला ने जिन अरमानों के साथ दूसरी शादी की थी। उस पर उसके दूसरे पति ने पानी फेर दिया। उसने सोचा था कि अच्छे से अपना जीवन चलाएगी, लेकिन जिससे शादी की वो शराबी निकला।

उसने महिला की पहले पति से जन्मी 14 साल बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ ही आए दिन उनके साथ मारपीट भी करता है। आरोपी नशे की लत के चले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार महिला ने तहरी री दी है। बताया गया कि महिला किसी कोरियर कंपनी में नौकरी करती है। उसकी पहले पति की मौत होने पर तीन मार्च 2017 को उसकी शादी पुलिस लाइन स्थित मंदिर में जनी थापा के साथ हुई। शादी से पहले महिला की बड़ी बेटी और छोटा बेटा था। दूसरी शादी के बाद एक और बेटी हुई।

महिला का आरोप है कि दिसंबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच जब वह काम पर जाती थी, तो उसका पति उसकी बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करता था। महिला को यह तब पता लगी, जब वह बच्चों को साथ लेकर काम की तलाश में दिल्ली चली गई। वहां से वापस घर आने लगी तो बड़ी बेटी ने आने से मना कर दिया। उसने अपने सौतेले पिता की पूरी करतू बता दी। जिसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

Back to top button