Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: CM धामी ने इन अधिकारियों पर जताया भरोसा, दी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में शामिल अधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। सीएम धामी ने अपने निजी सचिवों के मामले में पुरानो पर ही भरोसा जताया है।

सीएम धामी ने कृष्ण कुमार मदान को सीएम कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेंद्र बसेड़ा को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय की जिम्मेदारी दी है। साथ ही प्रकाश चंद्र उपाध्याय को कार्यालय सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई है। धामी समेत उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अब तक मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे हैं।

काम चलाने के लिए केवल मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय और विधायी कार्य विभाग दिया गया है। बीती 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी और अन्य काबीना मंत्रियों ने शपथ ले ली थी। इसके छह दिन बीतने के बाद भी मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे जा सके हैं। मुख्यमंत्री अपना होमवर्क पूरा कर चुके हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही विभाग बांट देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें