Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : विभागों के बंटवारे को लेकर CM का बड़ा बयान, कहा-नेता प्रतिपक्ष नहीं है तो भी मिलजुलकर चलाएंगे सत्र

ganesh godiyal UTTARAKHAND CONGRESS

देहरादून : मंत्रियों में विभागों बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में बड़ा बयान दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जल्द मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जाएगा। सभी प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर काम किया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट सत्र आज से शुरू हुआ है। आज लेखा अनुदान को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। वहीं कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित ना करने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नहीं है तो भी मिलजुलकर सत्र को चलाएंगे। उनका कहना है कि सत्र चलाने को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं।

वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यस्त होने की वजह से मंत्रियों के बंटवारे नहीं हो पाए हैं, जल्दी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा। उनका कहना है कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही बंटवारा किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के मसले पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें