Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : घर से भागकर यहां पहुंचा था युवक, झील से मिली लाश


नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनी झील में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की शिनाख्त राजस्थान भरतपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया युवक के मोबाइल सिम से पता लगाकर पता चला। युवक का नाम संजय है, जो राजस्थान भरतपुर से नैनीताल आया था। युवक का शव एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक घर से भागकर नैनीताल आया था। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।