Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने CM से की मुलाकात

assembly session

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पपहला सत्र आज से शुरू होगा। सत्र अब से कुछ देर बाद यानी सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे शुरू होगी। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन की पटल पर रखेंगे।

विधानसभा का यह सत्र 29 से 31 मार्च तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें