Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग करने वाले नेता अकिल अहमद पर पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन

देहरादून : हार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग करने वाले अकील अहमद को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की हार के बाद और हरीश रावत के बयान बाजी के बाद लगातार प्रदेश उपाध्यक्ष अकिल अहमद मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठा रहे थे जिसके बाद अब कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया.

मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में हरीश रावत साफ कर चुके हैं कि उन्होंने कभी ऐसा कोई वादा नहीं किया और यह बयानबाजी कौन क्यों और किस लिए कर रहा है उस पर पार्टी को संज्ञान लेते हुए एक्स लेना चाहिए और अब पार्टी ने उन पर एक्शन ले लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें