Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कांग्रेस तय नहीं कर पाई नेता प्रतिपक्ष का नाम, आलाकमान लगाएगा मुहर

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: कल से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। विधानसभा की कार्यवाही के लिए कार्यमंत्रणा की बैठक में एजेंडा भी तय कर लिया गया है। सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। लेकिन, अब तक कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष ही तय नहीं कर पाई है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस बैठक में कांग्रेस विधायक ने काफी देर तक चर्चा की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के लिए कई दावेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत किया है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस सदन से सड़क तक लोगों की आवाज बनेगी और जनहित के मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने कहा कि आज रात तक नेता प्रतिपक्ष के नाम पर फैसला हो सकता है। यह जानकारी खुद नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र यादव ने दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें