HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड-श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा की तैयरियों के लिए सेना ने किया निरीक्षण

श्री हेमकुण्ट साहिब की यात्रा की तैयरियों के मद्देनज़र रविवार को भारतीय सेना की 418 इंडिपेंडेंट एंजिनीर्ज़ के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल आर एस पुण्डीर के निर्देशानुसर सूबेदार मेजर नेकचंद ने अपनी टुकड़ी के साथ श्री हेमकुण्ट साहिब तक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने पाया की वहां बर्फ़ अधिक है इसलिए इस वर्ष बर्फ़ हटाने एवम रास्ता पैदल यात्रा के लिए सुगम बनाने के लिए अधिक जवान और अधिक समय की आवश्यकता होगी। सेना के ऑफिसर ने कहा कि रास्ते को साफ करने के लिए व्यवस्था कर ली जाएगी।

जानकारी दी कि अप्रैल महीने के पहले हफ्ते के बाद से किसी समय भी यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट के सेवादार तथा लाँगरी भी गोविंद घाट पहुँच जाएँगे तथा फ़ौज के रहने का इंतज़ाम घाघरिया में करेंगे। ट्रस्ट द्वारा भी April में ही सभी से विचार विमर्श कर यात्रा खोलने की तिथि का एलान कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें