Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : गाय के साथ दुष्कर्म, आलम अंसारी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज

file photo

चमोली : चमोली के पीपलकोटी से बड़ी खबर है। पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण क्षेत्र में एक व्यक्ति पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है और कोतवाली में शिकायत की गई है. शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी एचसीसी में कार्यरत ललित कुलसारी ने पुलिस से शिकायत की और टीबीएम साइड पर हजारीबाग, झारखंड निवासी आलम अंसारी पर आवारा गाय के साथ दुष्कर्म करने का आऱोप लगाया। शिकायत कर्ता का कहना है कि उसने जब ये देखा तो कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। मामले के संवदेनशील को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने यह जानकारी कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को दी। जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने चमोली कोतवाली पुलिस को आलम अंसारी के खिलाफ शिकायक दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

इसी के साथ वहीं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी पवन राठौर, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने मामले में पुलिस प्रशासन से शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है। पीपलकोटी क्षेत्र में हुई घटना की लिखित शिकातय पर अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं, साथ ही फरार आरोपी की खोजबीन के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें