Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, सत्र में निभाएंगे ये भूमिका

assembly session

देहरादून: पांचवी विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू हो रहा है। सरकार गठन के बाद अब तक किसी भी मंत्री को विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार के सामने विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से जवाब देने के लिए विधायी और संस्दीय कार्यों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई है।

बड़ा सवाल यह है क्या सरकार फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं करने जा रही है। सभी की निगाहें मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर लगी हुई है। मंत्री भी अपने मनपसंद विभागों के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। अब देखना होगा कि सीएम धामी किस तरह से विभागों का बंटवारा करते हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें