Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड: लोग यूक्रेन से भाग रहे हैं और ये शख्स वहां जाना चाहता है, आखिर क्यों?

cabinet minister uttarakhand
नानकमत्ता: रूस-यूक्रेन जंग पिछले महीने से चल रही है। देश-दुनिया के लोगों के साथ ही यूक्रेन के भी लाखों-लाख लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं। जो लोग वहां बचे भी हैं, वो भी वहां से बाहर निकलने की तैयारी में हैं। ऐसे में भला कोई वहां क्यों जाना चाहेगा, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जो भीषण जंग के बीच यूक्रेन जाना चाहता है।

ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह गिल ने सरकार से यूक्रेन जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों के बचाव के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।

उनका कहना है कि यूक्रेन एक छोटा देश है, वह संघर्ष कर रहा है। वहां लोगों को मदद की जरूरत है। बाजपुर के निवासी जसविंदर सिंह गिल लोगों की मदद के लिए वहां जाना चाहते हैं। उन्होंने दूसरे देशों से भी यूक्रेन की मदद करने के मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें