Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

लालकुआं सीट से पूर्व CM हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा! पढ़िए पूरी खबर

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों में से एक लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। अरे हैरान मत होइये. आपको बता दें कि नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंपा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई और भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

अब इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब छह माह के भीतर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें