Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : बड़ा सड़क हादसा, शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य घायल

cabinet minister uttarakhand

बाजपुर: शिक्षा विभाग के लिए बुरी खबर है। बाजपुर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई।ट्रक की टक्कर से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।

हादसा बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित जीईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ। बताता जाता है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें