Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अरविंद पांडे ने छोड़ा आवास, भर आई आंखें, कैबिनेट में नहीं मिली जगह

accommodation

देहरादूनः पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने यमुना कॉलोनी से आवास छोड़ दिया है। पांडे को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने अब अपना मंत्री के रूप में उनको आवंटित आवास छोड़ दिया है। आवास छोड़ने से पहले अरविंद पांडे ने अपने स्टाफ के कर्मचारियों के साथ ब्रेकफास्ट किया। ब्रेकफास्ट करते समय कर्मचारी भावुक नजर आए। इस दौरान अरविंद पांडे की आंखे भी भर आई।

अरविंद पांडे के आवास छोड़ने के दौरान भी कई कर्मचारियों के आंसू छलक पड़े। पांचवी बार विधायक चुनकर आने के बाद भी कैबिनेट में अरविंद पांडे मंत्री नहीं बनाया गया। पिछले सरकार में पांडे ने शिक्षा मंत्री और पंचायतराज मंत्री के रूप में काम किया। इस बार भी उम्मीद थी कि उनको कैबिनेट में स्थान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अरविंद पांडे ने कहा कि ये हाईकमान का निर्णय है और वो उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी। अरविंद पांडे ने पहली बार राज्य में उस मिथक को तोड़ा, जिसमें अब तक यह रिकॉर्ड था कि कोई भी शिक्षा मंत्री दोबारा चुनाव नहीं जीत पाया है। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षा मंत्री बनेगा उसकी पूरी मदद करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें