Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी सबर : ऋतु खंडूरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, पहली बार महिला संभालेंगी कमान!

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार कई नए मिथक टूट रहे हैं और इतिहास के नए पन्ने जोड़े जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में आज 8 मंत्री सीएम धामी के साथ शपथ लेंगे। लेकिन, जो सबसे बड़ी खबर है। वह यह है कि पहली बार राज्य को महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी ने जीत हासिल की थी। उनका नाम सीएम पद की दौड़ में भी माना जा रहा था। लेकिन, अब जो खबर आ रही है, उसके अनुसार ऋतु खंडूरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें