Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर : सुबह-सुबह महंगाई का झटका, 50 रुपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

देहरादून: यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस के दाम भी बढ़ने शुरू हो जाएंगे। हुआ भी ऐसा ही। चुनाव के दौरान ना तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और ना ही रसोई गैस के रेट में इजाफा हुआ। लेकिन, आज सुबह-सुबह महंगाई ने लोगों को झटका दे दिया है।

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।

देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें