Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: धामी का शानदार स्वागत, मां ने फूल बरसाए, आरती उतारी और खिलाई खीर

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी फिर पहाड़ के प्रधान होंगे। उनके छह महीने के कार्यकाल पर भरोसा करते हुए उनको फिर से विधायक दल का नेता चुना गया है। धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का परिजनों ने भव्य स्वागत किया। मां और पत्नी ने फूल बरसाए, आरती उतारी और फिर खीर खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सोमवार को शाम विधायकदल का नेता चुने के बाद राजभवन के सरकार बनाने का दावा पेश किया। उसके बाद पुष्कर सिंह धामी अपने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां उनकी मां और पत्नी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह भीतर पहुंचे तो मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मां ने पुष्प बरसाने के बाद बेटे धामी को प्यार किया। तिलक लगाया। आरती उतारी और इसके बाद उन्हें अपने हाथों से बनाई हुई खीर खिलाई।

इस दौरान बाहर से लगातार पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों की आवाज आती रही। प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने मां का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री आवास देर रात तक जश्न में डूबा रहा। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और उन्होंने खूब पटाखे फोड़े और हवा में रंग उड़ाए और खुशियों की होली मनाईं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें