Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कुछ देर बाद देहरादून पहुंच सकते हैं राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पिछले 10 दिनों से सभी को जिस बात का इंतजार है। उस सस्पेेंस से आज पर्दा उठ जाएगा। शाम पांच बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया जाएगा। पिछले कई दिनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम के दावेदारों में 10 नाम शामिल थे, लेकिन अब देखना होगा कि किसके नाम का विधायक दल की बैठक में मुहर लगती है।

इस बैठक के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी दुश्यंत कुमार गौतम राजधानी देहरादून पहुंच गए हैं। खबर है कि बहुत जल्द केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर प्रक्षेक पहुंचने वाले हैं। उनके साथ भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी भी पहुंच रही हैं। बैठक को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं।

कार्यालय में कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं को भी इस बात का इंतजार है कि सीएम कौन बनेगा। कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अजय भट्ट और अनिल बलूनी के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। लेकिन, अब कुछ ही समय बाद यह सस्पेंस पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें