Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

नैनीताल: अपराधिक मामले अब पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले का है। यहां भीमताल में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार इस मामले रविवार को किशोरी के परिजनों ने भवाली और भीमताल के दो लड़कों के खिलाफ तहरीर दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो सहित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की एक किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि भवाली एवं भीमताल के दो युवकों ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित किशोरी ने भी अपने बयान में दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। इस पर पुलिस ने भवाली व भीमताल के दो युवकों कमलेश और विनय कुमार के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर देर शाम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।-दइेच;

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें