Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

देहरादून Breaking : परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून : उत्तराखंड में नई सरकार के गठन में बस कुछ ही घंटों का समय बचा है। कुछ घंटों बाद सस्पेंस खत्म हो जाएगा की उत्तराखंड का सीएम कौन है। कल नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह है। प्रोमेट स्पीकर बंशीधर भगत सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वहीं भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण भव्य तरीके से परेड मैदान में होने जा रहा है। भाजपा ने प्रशासन से मैदान व्यवस्थित करने का आग्रह किया।
शनिवार शाम को भाजपा मुख्यालय मे प्रदेश महांमंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होेने पार्टी के 15 विभागों को जिम्मा सौंपा, है जो कि उत्तराखंड से हर वर्ग को इस समारोह में बुलाने की सूची तैयार करेंगें। अजेय कुमार ने कहा कि इस शपथ समारोह में पीएम मोदी समेत गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे। साथ ही इस शपथ ग्रहण में कई राज्यों के सीएम भी आ सकते हैं।
खबर है कि इस समारोह में पूर्व सैनिक से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी हिस्सा लेंगे।  इसके लिए प्रदेश महांमंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह परेड मैदान में करने का निर्णय लिया गया।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें