HighlightNainital News

बस इतना याद रहे एक साथी और भी था, जांबाज दारोगा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि की गई अर्पित

हल्द्वानी : बीते दिन वर्दी का फर्ज निभाते हुए एक दारोगा शहीद हो गए। दूसरे की जान बचाने के लिए खाकी ने अपनी जान पर दांव लगा दी। बता दें कि बीते दिन होली में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले चौकी इंचार्ज  उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहल उनके पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में रखकर सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर तैनाथ थे और 2015  में भर्ती हुई थे। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। वो बीते दिन गौला बैराज में ड्यूटी पर थे किसी युवक को डूबता देख वो और उनके साथ मौजूद सिपाही नदी में कूद गए। युवक को बचा लिया गया लेकिन दारोगा की सांसें थम गई। आज आला अधिकारियों समेत साथिओं और कर्मचारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान हरबंस सिंह,एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह, सीओ भवाली, नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें