Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPauri Garhwal NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : हादसे में 4 लोगों की हुई थी मौत, चालक गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

पौड़ी: होली से पहले दिन 17 मार्च को पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में हुए मैक्स दुर्घटना मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हैं। चमोली जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी।

दिनभर होली खेलने और पैठाणी के विभिन्न गांवों में नाचने-गाने के बाद ये सभी होल्यार मैक्स वाहन से वापस लौट रहे थे। तभी पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठाणी बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

इस हादसे में अमित नेगी (16), रोहित सिंह (19), बलवंत सिंह (21), संतोष (22) सभी निवासीगण ग्राम बिसौणा पट्टी चांदपुर जनपद चमोली की मौत हो गई थी। जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने पैठाणी थाने में तहरीर दर्ज कराई थी।

जिस पर पुलिस ने चालक गजराज पंवार निवासी-कडियालगांव, टिहरी गढ़वाल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, जिससे लोगों की मौत हो गई समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गत शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी चालक को त्रिपालीसैंण रोड बनास बैंड से गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें