HighlightPauri Garhwal News

‘जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे’ गाने पर नाच रहे थे कार्यकर्ता, फिर हुआ जबरदस्त हंगामा

लालढांग : होली से पहले पुलिस ने शांतिपूर्वक होली मनाने की लोगों से अपील की लेकिन फिऱ भी युवकों ने नशे में धुत्त होकर होली मनाई और हुड़दंग मचाया। बीते दिन हरिद्वार के लालढांग में भाजपा कार्यकर्ता जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाने पर नाच रहे थे। तभी नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।

बता दें कि होली के दिन भाजपा के कार्यकर्ता जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाने पर नाच रहे थे। लेकिन तभी नमाज पढ़ने को लेकर दूसरे समुदाय के लोग और कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। जमकर हंगामा हुआ. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लालढांग में हंगामा काटा और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर थाने पर धरना दिया।

सीओ श्यामपुर रेखा यादव ने आरोपित व्यक्तियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। इस हम हंगामे को राजनैतिक रुप दे दिया गया है। द कश्मीर फाइल्स से वैसे ही कई जगह बवाल मचा हुआ है। इस हंगामे को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद इसे राजनीतिक रंजिश का हिस्सा माना जा रहा है। जानकारी मिली है कि दो समुदाय के लोग लालढांग के ही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें