Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: एक दिन बाद हुआ होलिका दहन, पुलिस पर पथराव, कई घायल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

खटीमा: होलिका दहन को लेकर हुए बवाल को शातं कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मामला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए 17 मील पुलिस चौकी के सरपूरा गांव का है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की रात को गांव में होलिका दहन होना था। लेकिन, विवाद के चलते होलिका दहन नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12रू30 बजे होलिका दहन कराया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की। तो अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से पथराव कर दिया। जिसके बाद अधिकतर जवानों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए। इसके अलावा 31वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सिर में गहरी चोट आई है। उसे एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया गया है। पथराव में एसआई कैलाशदेव एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी कारों के अंदर से पत्थर एवं ईट बरामद हुए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी जवानों को मौके पर बुला लिया।

बाद में पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें महिला आरक्षी दो कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें