Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : विधायकों को देहरादून पहुंचने का बुलावा, कौन होगा CM?

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून: उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर कयास लगातार लगाए जा रहे हैं। सीएम कौन होगा, इसके लिए पहले 19 मार्च का दिन तय किया गया था। अब कहा जा रहा है कि विधानमंडल दल की बैठक 20 मार्च को हो सकती है। इसके लिए सभी विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है।

नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।

शपथग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधा प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें