Bageshwar news

मातम में बदली होली की धूम, यहां करंट लगने से एक की मौत

होली पर कपकोट से बड़ी दुखद खबर है. जन थाना गांव में एक व्यक्ति को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जग थाना गांव में लेंटर डालते समय लोहे की सरिया बिजली की तारों को छू गया जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार जग थाना गांव में मकान की छत का लेंटर डाल रहा था तभी इसी दौरान सरिया बिजली की तारों को छू गया और 44 साल के गुंजन सिंह पुत्र मंगल सिंह उसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाई के लिए भेज दिया गया है

Back to top button