Dehradun NewsHighlight

कप्तान ने सड़क पर उतारी 47 टीमें, होली में अब इनकी खौर नहीं

देहरादून:होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। बता दें कि डीआईजी और जिले के कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने सड़कों पर 47 टीमें उतार दी है।पुलिस ने होली के लिए कमर कस ली है। हर थानें की दो-दो टीम जबकि सीपीयू से 5 टीम समेत कुल 47 टीमों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम कसेगी और कार्रवाई करेगी।

डीआईजी और एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस समेत सभी थाना, सीपीयू पुलिस ने कमर कस ली। शराब पीकर हुडदंग और ओवर स्पीड में वाहन चने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

डीआईजी और एसएसपी खंडूरी ने देहरादून की जनता से अपील की है कि होली के इस पर्व को शांति एवं सौहार्द से मनाएं। किसी को आपके द्वारा परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए और पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें