PM मोदी ने किया ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर ऐसा कमेंट, बौखला गई कांग्रेस, जानिए क्या कहा


जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उन पर हुए अत्याचारों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की बात की जा रही है औऱ फोटो से लेकर कहानी शेयर की जा रही है। फिल्म को लेकर कई लोग आपत्ति भी जता रहे हैं और साथ ही इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं राजनीति का पारा भी इससे गर्म हो गया है। इस फिल्म के बाद कांग्रेस और भाजपा में टकराव देखने को मिल रहा है.कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम मोदी ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी कि कांग्रेस बौखला गई है और इस बयान का विरोध कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर किसी ने उस समय हिम्मत के साथ काम करके महात्मा गांधी के जीवन पर एक पूरी फिल्म बनाई होती और दुनिया के सामने रखी हाेती तो हम जान भी नहीं पाते. पहली बार जब एक विदेशी ने महात्मा गांधी पर फिल्म बनाई और उसे पुरस्कार मिला, तब जाकर दुनिया को पता चला कि गांधी कितने महान व्यक्तित्व थे. मगर कुछ लोग फ्रीडम आफ इंप्रेशन के को लेकर कहते तो बहुत कुछ हैं, लेकिन आपने देखा होगा इमरजेंसी इतनी बड़ी घटना को लेकर कोई फिल्म नहीं बना पाया, क्यों कि सत्य को दबाने का लगातार प्रयास हो रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत विभाजन जब हमने 14 अगस्त को एक हारर डे के रूप में यादा करने के लिए तय किया तो कई लोगों को बड़ी परेशानी हो गई. कैसे भूल सकता है देश कभी-कभी उसमें से भी कुछ सीखने को मिलता है. भारत विभाजन पर कोई एथेंटिक फिल्म नहीं बनी. अब इन दिनों कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा चल रही है, जो लोग हमेशा फ्रीडम आफ इंप्रेशन के झंडे लेकर घूमते हैं वह पूरी जमात बौखला गई है और यह फिर तथ्यों के आधार पर आर्ट के आधार पर उसकी विवेचना करने के बजाय उसको दबाने की कोशिश में लगे हुए हैं. उसके लिए पूरी मुहिम चला रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि कोई सत्य उजागर करने का साहस करे उसको जो सत्य लगा उसने प्रस्तुत करने की कोशिश की लेकिन उस सत्य को न समझने की तैयारी, न स्वीकार करने की तैयारी न ही दुनिया इसको देखे इसकी उसको मंजूरी है. मेरा विषय कोई फिल्म नहीं है, मेरा विषय है जो सत्य है उसे सभी स्वरूप में देश के सामने लाना चाहिए.