HighlightPauri Garhwal News

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना : शराब पीकर छात्राओं के कमरे में घुसा शिक्षक, छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप

कोटद्वार : उत्‍तराखंड में लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। छोटी बच्चियां और स्कूली छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ की जा रही है। गुरु शिष्य, पिता बेटी के शर्मसार कर देने वाले अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं । ताजा मामला कोटद्वार से है जहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया। बता दें कि एनएसएस कैंप में एक शिक्षक शराब पीकर पहुंचा और छात्राओं संग उसने बदसलूकी की। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक ने उनसे छेड़छाड़ की और धमकी भी दी। छात्राओं ने ये बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और केस रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत जनता इंटर कालेज में यह राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया था। मामला पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत का है। छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में एक मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। छात्राओं का आरोप है कि रात करीब 9 बजे शिक्षक शराब पीकर उनके कमरे में घुसा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शिक्षक ने उन्हें धमकाया।

छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों और छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य से की।सभी ने शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है। अभिभावकों की ओर से इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह राणा को संबंधित शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है। चौबट्टाखाल तहसील के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें