Bjp UttarakhandChampawat NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: इस अस्पताल में बच्चे करते रहे इंतजार, नहीं पहुंची वैक्सीन

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लोहाघाट: उप जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन ना पहुंचने के कारण 12 से 14 वर्ष के बच्चों के आज से होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू नहीं हो पाया। आज से टीकारण शुरू होना था, लेकिन अस्पताल में वैक्सीन ही नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते बच्चों को वापस लौटना पड़ा।

इतना ही नहीं वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण पूरे लोहाघाट ब्लॉक में बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग पाई, जिस कारण चिकित्सालय में वैक्सीन लगाने आए कई बच्चे बैरंग वापस लौट गए। जिला चिकित्सालय के बीपीएम राकेश पंत ने बताया कि लोहाघाट चिकित्सालय को वैक्सीन उपलब्ध ना होने के कारण 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लग पाई।

उन्होंने कहा कि होली के बाद बच्चों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, चंपावत जिले के सीएमओ डॉ. के. केअग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। होली के बाद जिले के सभी ब्लॉकों में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें