Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में 4 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

देहरादून : विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरु हो गया है। बीते दिन उधमसिंह नगर समेत हरिद्वार में कई दारोगाओं के तबादले हुए. तो वहीं आज 4 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

बता दें कि आईपीएस एसएसपी उधमसिंगनगर बरिंदर जीत सिंह का भी तबादला हुआ है। आईपीएस बरिंदर जीत सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वहीं अब तक अल्मोड़ा एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस मंजूनाथ टी सी को उधमसिंह नगर एसएसपी की कमान सौंपी गई है। वहीं ममता बोहरा को  अपर पुलिस अधीक्षक, रुद्रपुर से  अपर पुलिस अधीक्षक,  अभिसूचना, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रही रेनू लोहनी को  अपर पुलिस अधीक्षत, सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें