Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड ब्रेकिंग: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बनाए गए पर्यवेक्षक, करेंगे CM के नाम का ऐलान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: भाजपा ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पहले पर्यवेक्षकों के लिए दूसरे नाम सामने आ रहे थे। लेकिन, अब उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास को जिम्मेदारी दी गई है।

अब तक भाजपा में सीएम पद के लिए नाम का ऐलान नहीं हुआ है। पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई दूसरे नेता दावेदारी कर रहे हैं। विधायकों के अलावा लोकसभा और राज्यसभा सांसद के नामों ाकी भी चर्चा चल रही है। अब इंतजार इस बात का है कि किसके नाम का ऐलान होता है।

पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम के नाम का ऐलान जल्द कर 18 मार्च को शपथ ग्रहण होगा, लेकिन अब भाजपा नेताओं के हवाले से खबर है कि शपथ ग्रहण 20 मार्च को होगा। लेकिन, उससे एक दिन पहले यानी 19 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक में सदन का नेता यानी सीएम के लिए किसी एक नेता को चुना जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें