Dehradun News

देहरादून : 31 प्रशिक्षु आरक्षियों को DIG जन्मेजय खंडूरी ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

देहरादून। देहरादून पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे 31 प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक और देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डीआईजी और देहरादून एसएसपी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जिलों/वाहिनी से भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस और आरक्षी पीएसी के प्रशिक्षु आरक्षियों को उनकी 9 महीने की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें पुलिस विभाग की मुख्यधारा में सम्मिलित किया। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को भविष्य में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान डीआईजी ने प्रशिक्षण के दौरान बाह्य तथा अन्तः कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। ट्रेनिंग के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को भारतीय दण्ड विधान, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विवधि अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार, मनोविज्ञान तथा व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र व थाना अभिलेख, पुलिस संगठन , प्रशासन व पुलिस रेग्युलेशन तथा बाह्य कक्ष में पुलिस ट्रेनिंग, पदादी प्रशिक्षण, फील्डक्राफ्ट, शस्त्र प्रशिक्षण एवं शारीरिक प्रशिक्षण, शारिरिक शिक्षा, मोटर साइकिल का प्रशिक्षण, कम्प्यूटर का ज्ञान, योगा, व यूएसी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओ द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबन्धन, अग्ऩि शमन एंव बचाव, विधि विज्ञान,तथा बम डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें