Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: यहां सुबह-सुबह मच गया हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गोला पुल के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे थाना बनभूलपुरा पुलिस को सूचना मिली कि गोला पुल के नीचे एक अज्ञात शव पङा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मामले की जांच शरू की।
पता चला कि मृतक मूल रूप से रामनगर की जाटव बस्ती का रहने वाला हैं, जिसका नाम लखन पुत्र संजय हैं। वह 23 साल का है। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, तथा मृतक की मृत्यु प्रथम दृष्टि से आत्महत्या बताई जा रही है।