Big NewsNainital News

हरदा की हार से कांग्रेस में हलचल, किस वजह से हारे, की जाएगी समीक्षा

हल्द्वानी : लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के बाद कांग्रेस मे हलचल मची हुई है, हालांकि कांग्रेस उत्तराखंड में मिली हार के बाद समीक्षा करेगी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री क्यों औऱ किस वजहों से हारे, कांग्रेस इसको लेकर बेहद चिंतित नज़र आ रही है.

कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने कहा की कांग्रेस को मिली हार की समीक्षा होगी औऱ उन कारणों को तलाशां जायेगा जिनकी वज़ह से कांग्रेस हार गयी, क्या कांग्रेस के अंदर भीतरघात हुआ ??? कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक यह बेहद गहन चिंतन का विषय है, क्योंकि पूर्व सीएम हरीश रावत ने जिस तरह से पिछले पांच सालो मे जनता की आवाज़ को उठाने का काम किया उससे यह उम्मीद थी की जनता कांग्रेस के साथ आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ औऱ कांग्रेस के लिये सबसे पीड़ादायक यह है की पिछले 5 साल जनता के बीच सक्रिय रहने के बावजूद पूर्व सीएम हरीश रावत को हार का मुँह देखना पड़ा है, जिसके कारणों की समीक्षा की जायेगी।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें