Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: ITBP के ट्रेनी कमांडो की नदी में डूबने से मौत, यहां का रहने वाला है जवान


विकासनगर: आईटीबीपी के जवान ट्रेनिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब में आइटीबीपी के एक कमांडो ट्रेनर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह प्रशिक्षण के लिए नदी में उतरे थे। मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर रहने वाला था।
पंचकुला हरियाणा से आइटीबीपी का दल रिवर क्रांसिंग ट्रेनिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आया है। शनिवार को दल के सदस्य पांवटा साहिब में यमुना नदी में प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान एक कमांडो ट्रेनर नदी में डूब गया।
गोताखोरों ने खोजबीन कर उन्हें बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागा गांव ऊधमसिंहनगर निवासी राकेश प्रजापति के रूप में हुई। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है।