Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : अस्पताल में डॉक्टर ने लड़की के साथ किया डर्टी काम, अब गया जेल

देहरादून : एक अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की थी। पुलिस के अनुसार, एक युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी।

वह खुद को दिखाने के लिए ईएसआई अस्पताल बंजारावाला गई। वहां से उसे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में दिखाने को कहा गया। युवती तत्काल वहां आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी। युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉ. पीके सिंघल ने उसे देखा। आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने साथ कमरे में ले गए।

जांच के बहाने उल्टे सीधे सवाल किए। आरोप यह भी है कि डॉ. सिंघल ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़िता ने बाद में शिकायत की थी कि उसके साथ गलत काम किया गया। इसलिए दुष्कर्म की धारा जोड़ी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें