Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

विधायक की गाड़ी ने भीड़ को कुचला, 7 पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के खुर्द जिले की बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव के वाहन से कथित तौर पर भीड़ को कुचल दिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि घटना में चिल्का के विधायक जगदेव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें