Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : गणेश गोदियाल ने कहा, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 साल से जनता के हितों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है कि हम हकीकत से बहुत दूर रहे। गोदियाल ने कहा कि इस पूरी असफलता को में खुद के ऊपर लेता हूं। उन्होंने कहा कि ये मेरी बहुत बड़ी नाकामी रही है।

उन्होंने कहा कि हमने अपने मजबूत इरादों से अपने संकल्प को पूरा करने का सपना देखा था। गरीबों के काम करने का एक विजन तैयार किया था। मेरा सपना था कि प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म करना है। मैं भाजपा को प्रचंड जीत के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।

गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के हितों के लिए कार्य करे। उन्होंने इस दौरान जनता का आभार भी जताया। हम अपनी कमियों पर समीक्षा करेंगे। कांग्रेस पार्टी संघर्ष से बनी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें