Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: यहां ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव, 3 कर्मचारियों की बिगड़ी हालत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हरिद्वार: हरिद्वार से बड़ी खबर है। यहां बीएचईएल में स्थिापित गैस प्लांट में गैस रिसाव हो गया, जिससे गैस प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव के चलते वहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। कर्मचारियों को आनन-फानन में बीएचईएल अस्पताल ले जाया गया।

भेल प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन गैस का रिसाव हुआ था, पर समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गैस रिसाव होने से सामान्य रूप से तीन कर्मी प्रभावित हुए थे। जिन्हें सावधानी के दृष्टिकोण से बीएचईएल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। जहां उन्हें स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें