Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : हत्या का खुलासा, जांच में सामने आया ऐसा सच, हैरान रह गई पुलिस

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुद्रपुर: पुलिस ने हत्या का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान ऐसा सच सामने आया, जिसके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। ऊधमसिंह नगर जिले में एक किशोर की हत्या और हत्या के कारणों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारोपित ने मोबाइल पर अनजान लड़की से संपर्क बढ़ाया, तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। साथ रहने के लिए आरोपित उसे भगा ले गया। लेकिन उसके पैरों तले से जमीन तब खिसक गई कि पता चला कि जिसे वह भागाकर लाया है।

वह एक लड़की नहीं बल्कि गे है। हत्यारोपित ने जब साथ रहने से इनकार कर दिया तो किशोर जिद पर अड़ गया। जिसके बार आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। रुद्रपुर के कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि 24 मार्च 2021 को भूरारानी निवासी 17 साल का किशोर लापता हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई थी। पांच दिन बाद 29 मार्च 2021 को किशोर की लाश खटीमा-मझौला के बीच मिली। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस हत्या के पर्दाफाश में जुटी रही।

पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंचने के लिए मैनुवली के साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली। मृतक के मोबाइल सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खजुरिया, रामपुर निवासी गुरजिंदर सिंह पुत्र बखविंदर सिंह और मझौला, न्यूरिया, पीलीभीत निवासी साहब सिंह उर्फ शब्बी पुत्र करतार सिंह का नाम सामने आया। इस पर गुरुवार शाम को एसएसआई सतीश चंद कापड़ी, एसआई मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में गुरजिंदर सिंह ने बताया कि एक साल पहले उसे एक नंबर मिला।

जिस पर उसने बात की तो वह युवती का नंबर निकला। धीरे धीरे दोनों की बात होने लगी। इस पर वह उसे 24 मार्च को अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान उसे पता चला कि वह लड़की नहीं लड़का है तो उसने उसे घर जाने को कहा। लेकिन वह उसके साथ शादी करके रहने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद उसने अपने साथी साहब सिंह के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारोपितों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें