Haridwar NewsHighlight

बड़ी खबर : कुख्यात वाल्मीकि के लिए जेल में फोन ले जा रहा अधिवक्ता चेकिंग में पकड़ा गया

 हरिद्वार। हरिद्वार से बड़ी खबर है। बता दें कि कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के लिए जेल में फोन ले जा रहे  अधिवक्ता को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया जिससे अफरा तफरी मच गई। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या कुख्यात अभी भी जेल से गैंग को चला रहा है।

आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ ही दिन पहले ही कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि को हरिद्वार जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। बुधवार को रुड़की का एक अधिवक्ता प्रवीण वाल्मीकि से मुलाकात करने जेल पहुंचा था। उसने फलों से भरा एक थैला प्रवीण वाल्मीकि तक पहुंचाने के लिए बंदी रक्षकों को दिया। वहीं तलाशी लेने पर थेले के अंदर थर्माकॉल में फोन छुपाया हुआ मिला। इससे अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत सिडकुल थाना पुलिस से की।

वहीं इससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर अधिवक्ता ने ऐसा क्यों किया। फोन कुख्यात के पास क्यों ले जाया जा रहा था इसका क्या कारण था, पुलिस ये जानने में जुटी है। अपको बता दें कि कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि जेल के अंदर से रंगदारी और हत्या जैसे साजिशों की सुपारी ले चुका है। फोन को कुख्यात तक पहुंचाने का कोई खास मकसद होगा। या कोई बड़ा गैंग संचालन के लिए अधिवक्ता द्वारा इतना बड़ा काम किया।इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें