Haridwar NewsHighlight
अनुपमा को जीतता देख मतगणना पूर्ण होने से पहले ही केंद्र छोड़कर गए यतीश्वरानंद


हरिद्वार की देहात सीट से बड़ी खबर है। बता दें कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्य़ाशी और सीएम के खास कहे जाने यतीश्वरानंद को अपनी हार का अंदेशा हो गया है और वो मतगणना संपूर्ण किए बिना ही मतगणना स्थल से लौट गए हैं। जी हां खबर है कि हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को जीतता हुआ देख यतीश्वरानंद आश्रम की ओर रवाना हो गए हैं. जानकारी मिली है कि वो मीडिया से बात किए बिना ही आश्रम लौट गए। वहीं दूसरी ओर सीएम धामी भी हार रहे हैं।